Search

 
 
 

क्रिएटिव स्टूडियो अनफोल्ड ड्रीम्स की राष्ट्रीय कार्टून और कैरीकेचर प्रतियोगिता

 
Ranchi : क्रिएटिव स्टूडियो अनफोल्ड ड्रीम्स की ओर से एक राष्ट्रीय कार्टून और कैरीकेचर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.  हर वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता क्रिएट अ विट्टी... में हर साल देश के कोने-कोने से कलाकार ऑनलाइन भाग लेते हैं. प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के भारतीय कलाकार शामिल हो सकते हैं. प्रतियोगिता को प्रोफेशनल और नॉन प्रोफेशनल दो वर्ग में बांटा गया है. कैरीकेचर प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को गायिका पलक मुच्छल के कैरीकेचर बनाने होंगे.

ब्रेकिंग न्यूज 24X7 विषय पर कार्टून बनाना होगा

कार्टून प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को ब्रेकिंग न्यूज 24X7  विषय पर कार्टून बनाना होगा.  दो लाख चालीस हज़ार तक के मूल्य के पुरस्कार 40 से ज्यादा कलाकारों को दिये जायेंगे. प्रतियोगिता के आयोजक कार्टूनिस्ट मनोज सिन्हा ने बताया कि इस बार जूरी में आबिद सूरती, जयंतो बनर्जी, बिजय बिसवाल और गुज्जरप्पा जैसे वरिष्ठ कलाकार रहेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है और प्रतियोगिता का परिणाम 15 अगस्त को घोषित किये जायेंगे. विशेष जानकारी के लिए आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर @cartoonistmanojsinha  पर विजिट कर सकते हैं.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही