Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने रांची डीसी को भेजा शोकॉज

Ranchi: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दो बार के पत्र पर जवाब नहीं देने पर आयोग ने संज्ञान लिया है. इस पर रांची उपायुक्त को पत्र भेजकर शोकॉज जारी किया है. जिसमें कहा गया कि यदि 20 दिनों के अंदर डीसी की ओर से रिपोर्ट नहीं दी जाती, तो उन्हें दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना होगा. ज्ञात हो कि रांची के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रबंधन द्वारा छात्र को प्रताड़ित किया गया था. जिसकी शिकायत आयोग व बाल कल्याण समिति रांची से की गई थी. घटना गत वर्ष अगस्त माह में हुई थी. जिसमें छात्र के अभिभावक ने दो वर्ष से स्कूल का फीस जमा नहीं किया था. जबकि छात्र की बोर्ड की परीक्षा पहुंच गई थी और उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया जा रहा था. इसे पढ़ें- ED">https://lagatar.in/congress-mla-from-ed-irfan-ansari-said-did-not-try-to-topple-the-government/">ED

से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा- ‘सरकार गिराने की नहीं की थी कोशिश’
जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने कहा कि कम से कम एक वर्ष की फीस जमा कर दें. जब अभिभावकों ने एक वर्ष का फीस जमा कर दी. फिर भी छात्र को एडमिट कार्ड नहीं दिया. बाद में जिस दिन बोर्ड की परीक्षा थी. उस दिन छात्र को एडमिट कार्ड दिया गया. तब तक छात्र की परीक्षा छूट गई और वह परीक्षा देने से वंचित हो गया. इससे बच्चा मानसिक तनााव में आ गया और बेहोश होकर गिर गया. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.  पूरे मामले की शिकायत अभिभावकों ने आयोग से की. इसके बाद आयोग ने संज्ञान लेकर कार्रवाही की. लेकिन रांची उपायुक्त के द्वारा पूरे मामले में कोताही बरती गई और आयोग के पत्र का जवाब नहीं दिया गया. जिस पर आयोग ने डीसी को कड़ी फटकार लगाई. इसे भी पढ़ें- गढ़वाः">https://lagatar.in/garhwa-uncontrolled-thar-jeep-entered-the-dhaba-one-killed-three-injured/">गढ़वाः

ढाबे में घुसी अनियंत्रित थार जीप, एक की मौत, तीन घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही