Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता में 9 अगस्त से होगा आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन : बोस

Advertisement
Advertisement
Ranchi : ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) का राष्ट्रीय सम्मेलन 9 से 11 अगस्त तक कोलकाता में होगा. इसमें कई देशों से छात्र प्रतिनिधि के साथ प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता और अलग-अलग विश्वविद्यालय से हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे. आइसा के राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी नीलाशिष बोस ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. कहा कि देश में शिक्षा की हालत बदतर होते जा रही है. नई शिक्षा नीति आने के बाद से विश्वविद्यालयों में लगातार फीस बढ़ाई जा रही है. इससे झारखंड भी अछूता नहीं है. झारखंड के विश्वविद्यालयों में लगभग 40 % प्रोफेसरों के पद खाली हैं. राज्य के 95% सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं. यहां पिछले 4 साल से साइकिल योजना बंद है.

गरीबों को उच्च शिक्षा से दूर करने की कोशिश

दूसरी तरफ झारखंड में सीयूईटी लागू करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. ऊपर से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम लाकर गरीबों को उच्च शिक्षा से दूर करने की कोशिश की जा रही है. झारखंड के कई हिस्सों में ऑल चिकी लिपी में यूकेजी से पीजी तक की पढ़ाई की मांग हो रही है, जो जायज है. छात्र आंदोलन को कुचलने के लिए छात्र संघ का चुनाव सरकार नहीं करा रहा है.

मणिपुर जल रहा है, वहां के सीएम इस्तीफा दें

मणिपुर हिंसा पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ जघन्य अपराध के लिए वहां के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ, उससे पूरा देश को शर्मसार होना पड़ा है. मणिपुर पिछले 80 दिन से जल रहा है. प्रेस कांफ्रेंस में आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, आइसा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सोहेल एवं राज्य कार्यकारणी सदस्य सोनाली केवट, छूटूराम महतो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – हजारों">https://lagatar.in/thousands-protest-against-manipur-violence-in-mizoram-chief-minister-also-joins/">हजारों

लोगों ने मिजोरम में मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही