Ranchi :दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड
एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की अनुसंधान समिति के तत्वावधान में आईसीएआई की रांची शाखा शुक्रवार से कन्वेंशन सेंटर सीसीएल में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही
है. संस्थान की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज
मक्कड़ ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस सम्मेलन में सीए इन रिसर्च, इनोवेशन इन इंडियन प्रोफेशनल लैंडस्केप, जीएसटी अपील और हालिया अपडेट, चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए प्रावधान, धारा
148/148ए के तहत नोटिस की वैधता और पूंजी बाजार में चार्टर्ड
एकाउंटेंट्स की भूमिका पर ध्यान दिया
जाएगा. उपरोक्त विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों और पहलुओं पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों सीए (डॉ.) अनुज गोयल, सीए दिलीप बी देसाई, सीए गौरव गुप्ता, सीए मनोज फडनीस, सीए अंकित सोमानी और सीए
सुमीत बगड़िया द्वारा विस्तृत चर्चा की
जाएगी. इसके साथ ही शोध समिति के अध्यक्ष व केंद्रीय परिषद सदस्य सीए अनुज गोयल भी उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित
करेंगे. गुड्स एंड सर्विस टैक्स, इनकम टैक्स, फाइनेंशियल
मार्केट्स जैसे विषयों में लगातार बदलाव होते रहे
हैं. एक जिम्मेदार प्रोफेशनल होने के नाते वर्तमान समय में इन बदलावों की जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि चार्टर्ड अकाउंटेंट ही सरकार की नई नीतियों के बारे में
टैक्सपेयर्स और बिजनेसमैन को जानकारी देते
हैं. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे उद्घाटन
सीए पंकज
मक्कड़ ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय में देश भर से 600 प्रतिनिधि, जो चार्टर्ड एकाउंटेंट और अन्य पेशेवर हैं, भाग
लेंगे. राष्ट्रीय
सम्मलेन का उद्घाटन झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और विशिष्ट अतिथि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के वित्त निदेशक सीए पवन कुमार मिश्रा के द्वारा किया
जायेगा. पत्रकार वार्ता में इस नेशनल कांफ्रेंस के संयोजक सीए विवेक शर्मा सहित क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए मनीषा बियाणी, सीए अभिषेक पांडेय, कानपूर, उपाध्यक्ष सीए श्रद्धा बागला, सचिव सीए निशांत मोदी, कार्यकारी सदस्य सीए उमेश कुमार, सीए शुभम मोदी, सीए
प्रतुल मल्ल और सीए नीलेश पटेल मौजूद
रहे. इसे भी पढ़ें – उग्रवाद">https://lagatar.in/control-of-extremism-is-the-result-of-better-policing-of-jharkhand-cm/">उग्रवाद
पर नियंत्रण झारखंड की बेहतर पुलिसिंग का परिणाम : सीएम [wpse_comments_template]
Leave a Comment