Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में ICAI रिसर्च कमेटी का राष्ट्रीय सम्मेलन, मंत्री रामेश्वर उरांव हुए शामिल

Ranchi: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नई दिल्ली की रिसर्च कमेटी के द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का थीम सिंथेसिस चेंज, कंटीन्यूटी, ग्रोथ है. यह सम्मेलन सीसीएल कंवेंशन सेटर में आयोजित हुआ. सम्मेलन के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और वित्त निदेशक सीसीएल के सीए पवन कुमार मिश्रा थे. इस सम्मेलन में सीए इन रिसर्च, इनोवेशन इन इंडियन प्रोफेशनल लैंडस्केप, जीएसटी अपील और हालिया अपडेट, चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए प्रावधान धारा 148/148ए के नोटिस की वैधता और पूंजी बाजार में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका पर चर्चा की गई. बताया गया कि पहले दिन के कार्यक्रम में देश भर के लगभग 300 सीए शामिल हुए. इसे पढ़ें- तेतरियाखाड़">https://lagatar.in/tetriyakhad-arson-case-charges-framed-in-nia-court-against-5-including-gangster-aman-sahu-and-akash-rai/">तेतरियाखाड़

आगजनी केस: गैंगस्टर अमन साहू और आकाश राय समेत 5 के खिलाफ NIA कोर्ट में आरोप गठित

सीए झारखंड के विकास में योगदान दे रहे हैं : डॉ रामेश्वर उरांव

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कैसे सीए झारखंड राज्य के आर्थिक व संपूर्ण विकास में योगदान दे रहे हैं. इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे चार्टर्ड एकाउंटेंट अपनी सेवाओं के माध्यम से अर्थव्यवस्था को चलाते हैं. एक वकील क्राइम बढने पर कमाता है, एक डॉक्टर बीमारी बढ़ने पर कमाता है लेकिन एक सीए तब कमाता है जब लोगों की आमदनी बढ़ती है. राज्य के आमदनी में भी सीए का योगदान रहता है. उन्होंने उपस्थित सभी सीए से कहा कि आप अपने क्लाइंट से कहिए की टैक्स की चोरी नहीं करें. टैक्स आने से राज्य का भला होगा. उन्होंने हिंदी भाषा पर जोर दिया. झारखंड में हिंदी भाषा बोली जाती है और समझी जाती है तो हमें हिंदी ही बोलना चाहिए. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ravindra-singh-took-charge-of-marketing-board/">रांचीः

रवींद्र सिंह ने मार्केटिंग बोर्ड का पदभार ग्रहण किया

चार्टर्ड एकाउंटेंट रिसर्च के क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं: अनुज गोयल

सेंट्रल काउंसिल के मेंबर सीए (डॉ.) अनुज गोयल ने कहा कि आईसीएआई द्वारा प्रस्तुत किया गया. सीए (डॉ.) अनुज गोयल ने रिसर्च में सीए के लिए उपलब्ध नए रास्तों के बारे में बताया. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे चार्टर्ड एकाउंटेंट रिसर्च के क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं और व्यवसायों को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं. सीए अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं. आईसीएआई ने आईसीएआई रिसर्च प्रोजेक्ट स्कीम, आईसीएआई डॉक्टोरल स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करके कई पहल की हैं, इसके अलावा आईसीएआई अनुसंधान के क्षेत्र में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग कर रहा है.

ये थे शामिल

सीआईआरसी के अध्यक्ष सीए किशोर एच बर्दिया, क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए मनीषा बियानी, सीए अभिषेक पांडे, रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष सीए श्रद्धा बागला, सचिव सीए निशांत मोदी, कार्यकारी सदस्य सीए हरेंद्र भारती, सीए अभिषेक केडिया, सीए उमेश कुमार समेत नेशनल कांफ्रेंस के संयोजक सीए विवेक शर्मा मौजूद शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही