Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में 12 – 13 अप्रैल को नेशनल कांफ्रेंस

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय के योगिक साइंस और नैचुरोपैथी विभाग द्वारा 12 - 13 अप्रैल को लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स सॉल्यूशन विद द योगा एंड अल्टरनेटिव थैरेपीज विषय पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में होगा. इस आयोजन को लेकर कुलपति प्रो. गोपाल पाठक की अध्यक्षता में  बैठक हुई.

समाज के लिए उपयोगी और कारगर साबित होगी संगोष्ठी- कुलपति

बैठक में कुलपति ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की. कहा कि वर्तमान समय में अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी परिस्थिति में इस तरह की संगोष्ठी विश्वविद्यालय परिवार के साथ- साथ समाज के लिए उपयोगी और कारगर साबित होगी. नेशनल कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन मोरहाबादी के स्वामी अंतरानंद जी महाराज और रांची विश्वविद्यालय योग विभाग की पूर्व डायरेक्टर प्रो टुलू सरकार शामिल रहेंगे. बैठक में विश्वविद्यालय की डॉ नीलिमा पाठक, कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह, प्रो श्रीधर बी दांडीन, डॉ संदीप कुमार, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, डॉ राधा माधव झा, डॉ विश्वरूप सामंता, डॉ नीतू सिंघी, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ नम्रता चौहान, डॉ अर्चना मौर्या, डॉ मनोज पांडेय मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – गोड्डा">https://lagatar.in/adani-starts-supplying-748-mw-power-to-bangladesh-from-godda-power-plant/">गोड्डा

पावर प्लांट से अडाणी ने बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही