Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीए का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, 600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया

  • आयकर विभाग ने 200000 से ज्यादा नोटिस जारी किए : सीए अंकित सोमानी
Ranchi : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की रिसर्च कमेटी के तत्वावधान में आईसीएआई की रांची शाखा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सिंथेसिस- चेंज, कंटीन्यूटी, ग्रोथ सीसीएल कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ. राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को सीए बिरादरी, सीसीएल और अन्य कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के 600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया.

चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए हालिया संशोधन पर चर्चा 

प्रथम सत्र में सीए मनोज फडनिस, पूर्व अध्यक्ष आईसीएआई ने चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए सरकार द्वारा किए गए हालिया संशोधन एवं सरकार की चैरिटेबल ट्रस्ट को लेकर सोच प्रक्रिया के बारे में बात की. बताया कि इंटर ट्रस्ट कॉर्पस दान को आय के आवेदन के रूप में नहीं माना जाएगा. चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए गए खर्चों पर टीडीएस डिडक्शन को आवश्यक बनाने, नगद खर्च पर ₹10000 पर रोक, चैरिटेबल ट्रस्ट को हुए नुकसान को कैरी फॉरवार्ड करने पर रोक, लोन एवं कॉरपस डोनेशन द्वारा पाए गए आय से खर्च पर रोक एवं ऐसे खर्च को खर्च ना मानना 5 वर्ष की अवधि के बाद ऋण के भुगतान को आवेदन के रूप में नहीं माना जाएगा. फॉर्म 10ए में नए सिरे से पंजीकरण की तिथि 30.09.2023 तक बढ़ाने एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल के नियमों से अवगत कराया.

आयकर अधिनियम 148 / 148A के तहत पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही पर चर्चा

दूसरे सत्र की चर्चा सीआईआरसी मेंबर सीए अंकित सोमानी द्वारा आयकर अधिनियम 148 / 148A के तहत पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही के प्रासंगिक विषय पर हुई. उन्होंने बताया कि धारा 148ए के तहत अस्सेसी को 2,00,000 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं. धारा 148 के तहत प्रावधानों में संक्रमण, धारा 148 के तहत दायर नोटिस के जवाब में रिटर्न नोटिस की तारीख जारी होने के 3 महीने के भीतर दाखिल किया जा सकता है. नोटिस जारी किए जाने पर अस्सेसी के पास इस प्रकार के रेमेडीज हैं.

सुमित बागरिया ने विभिन्न अवसरों और डोमेन पर प्रकाश डाला

तीसरे सत्र का संचालन पूंजी बाजार के क्षेत्र में प्रसिद्ध एवं जाने-माने विशेषज्ञ सुमित बागरिया द्वारा किया गया. वे विभिन्न स्तरों और टीवी शो में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्होंने पूंजी बाजार के क्षेत्र में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों और डोमेन पर प्रकाश डाला ताकि वे अपने क्लाइंट्स को इन्वेस्टमेंट सर्विसेज दे सकें एवं खुद के आय का जरिया भी बना सकें.

सम्मेलन में मौजूद रहे

सम्मेलन में क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए मनीषा बियानी, सीए अभिषेक पांडे, रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष सीए श्रद्धा बागला, सचिव सीए निशांत मोदी, कार्यकारी सदस्य सीए हरेंद्र भारती, सीए अभिषेक केडिया, सीए उमेश कुमार समेत नेशनल कांफ्रेंस के संयोजक सीए विवेक शर्मा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ryots-will-get-back-the-acquired-land-in-barkagaon-order-issued/">बड़ी

खबर : बड़कागांव में रैयतों को वापस मिलेगी अधिग्रहित जमीन, आदेश जारी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही