Ranchi : भारतीय एथलेटिक्स संघ और बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 15 जनवरी को गया (बिहार) में संपन्न 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने दो कांस्य पदक जीते हैं. बालिका अंडर 20 के छह किलो मीटर दौड़ में झारखंड की संघमित्रा महथा ने 21:14.00 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता. इस स्पर्धा में बेबी (उत्तर प्रदेश) ने 20:50.0 और रजत सोनम (दिल्ली) 21:10.0 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता. बालक अंडर 16 आयु वर्ग में दो किलो मीटर दौड़ में झारखंड के अमित कुमार महतो ने 5:42.00 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता. इस स्पर्धा का स्वर्ण सचिन रावत (दिल्ली) ने 5:37.0 सेकेंड और रजत अनिल कुमार (उत्तर प्रदेश) 5:39.0 सेकेंड के साथ जीता. इस उपलब्धि पर खेल संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. [wpse_comments_template]
58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स : झारखंड की संघमित्रा व अमित ने कांस्य पदक जीते
Last Updated: Jan 15, 2024 12:00 AM (IST)