Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: झारखंड के 16 जिलों में चलेगा अभियान

Ranchi: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत 20 से 25 अप्रैल तक राज्य के 16 जिले (चतरा, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रांची, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा) के कुल 118 प्रखंडों में कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया है. अभियान के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर- किशोरियों, युवाओं को कृमि नियंत्रण की दवा उनके स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क दी जाएगी. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।19 APR।।60:40 के विरोध में झारखंड बंद।।छात्रों पर लाठीचार्ज,हिरासत में।।वीरेंद्र राम की 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क।।लैंड स्कैमःआरोपियों की बढ़ी ED रिमांड।।आबादी में नंबर 1 बना भारत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक

राज्य भर में इस अभियान के अंतर्गत 98,17,594 बच्चों, किशोरों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य है. किसी विशेष कारण से छूटे हुए बच्चों को 25 अप्रैल 2023 को मॉप अप दिवस के दिन दवा खिलायी जाएगी. डॉ आरएन शर्मा (प्रभारी, शिशु स्वास्थ्य कोषांग) की अध्यक्षता में इसे लेकर सभी 16 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. ताकि कोई भी बच्चा छूटे नहीं. साथ ही 1 से 19 वर्ष के के किशोर एवं किशोरी दवा का सेवन जरूर करने की अपील की गयी है. ताकि राज्य कृमि मुक्त बन सके. इसे भी पढ़ें- खीरू">https://lagatar.in/khiru-mahato-gave-the-task-to-the-district-presidents-of-jdu-said-speed-up-the-membership-campaign/">खीरू

महतो ने जदयू के जिला अध्यक्षों को दिया टास्क, कहा- सदस्यता अभियान में लाएं तेजी

कृमि नियंत्रण की दवा सभी के लिए सुरक्षित

16 जिलों के अलावा अन्य 8 जिलों में LF-MDA कार्यक्रम (लिंफेटिक फ़ाइलेरिया मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) के तहत एल्बेंडाजोल की गोली फरवरी माह में खिलायी जा चुकी है. कृमि नियंत्रण की दवाई सभी के लिए सुरक्षित है. किसी भी तरह कि प्रतिकूल घटना प्रबंधन हेतु राज्य सरकार ने 104 (स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा) तथा 108 (एम्बुलेंस सेवा) के साथ-साथ सभी ब्लॉक/जिलों में आपातकालीन चिकित्सा टीम भी तैयार कर रखी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही