Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिलैया डैम में होगा राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Ranchi :  11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन झारखंड के तिलैया डैम में 15 से 18 जून तक होगा. इस प्रतियोगिता में देश भर के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. जबकि झारखंड के कुल 104 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं. इससे पहले 12 से 14 जून तक स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन तिलैया डैम में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों के खिलाड़ी शामिल होंगे. इसकी तैयारी 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 2023 के आयोजन समिति की ओर से किया जा रहा है. (पढ़ें, तिलैया">https://lagatar.in/national-dragon-boat-racing-competition-will-be-organized-from-june-15-to-18-at-tilaiya-dam/">तिलैया

डैम में होगा राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा)

ड्रैगन बोट एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद

गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर हांगकांग चीन में आयोजित 19वीं एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय ड्रैगन बोट टीम का चयन किया जायेगा. रांची के विधायक सीपी सिंह के आवास पर विधायक की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान भारतीय ड्रैगन बोट महासंघ के महासचिव विनोद वर्मा भी मौजूद रहे. मौके पर झारखंड ड्रैगन बोट एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : सार्वजनिक">https://lagatar.in/profit-of-public-sector-banks-crossed-one-lakh-crore-in-the-financial-year-2022-23/">सार्वजनिक

क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में एक लाख करोड़ के पार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही