Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय समानता दल ने गांडेय सीट पर बनाया ताहिर अंसारी को प्रत्याशी

Ranchi : राष्ट्रीय समानता दल ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है. हरमू स्थित राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश मुख्यालय में मिलन समारोह सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आजसू नेता ताहिर अंसारी और भाजपा नेता मो. इलियास ने अपने समर्थकों के साथ रासद का दामन थामा. दल के प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र यादव ने दल में शामिल नये सद्स्यों का माला पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर दल के प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कुशवाहा ने बताया कि मो. ताहिर अंसारी को राष्ट्रीय समानता दल से गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं मो. इलियास को गिरिडीह से रासद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/meteorological-department-issues-red-alert-in-bihar-be-cautious-before-leaving-the-house/">बिहार

में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले बरतें सतर्कता

हम जाति-धर्म नहीं मतदाता पेंशन और आर्थिक समानता की बात करते हैं- कुमुद कुशवाहा

रासद प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कुशवाहा ने कहा कि दल गरीबी, भुखमरी, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मुखर होकर चुनाव लड़ रहा है. भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों ने आज तक जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ा है. ये कहते रहे कि भ्रष्टाचार मिटा देंगे, लेकिन कुछ नहीं किया. राष्ट्रीय समानता दल देश की पहली पार्टी है जो समानता और आर्थिक आजादी की बात करता है. मतदाताओं को प्रति माह 5 हजार मतदाता पेंशन देकर गरीबी की निचली रेखा तय करने की बात करता है. कहा कि आज देश और राज्य में शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है. जिस स्कूल में बच्चों को किताब-कॉपी लेकर जाना चाहिए, वहां बच्चे कटोरा लेकर जा रहे हैं. शिक्षकों के स्कूल के 5 घंटे में तीन घंटा खिचड़ी बनाने और खिलाने में चले जाते हैं. शिक्षा की व्यवस्था सुधारने समेत कई मुद्दों को लेकर रासद चुनाव लड़ रहा है.

मतदाताओं को मिलना चाहिए 5 हजार रुपये मतदाता पेंशन- अशोक कुमार मेहता

दल के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मेहता ने मो. ताहिर, मो. इलियास और उनके समर्थकों का दल में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इनके आने से गिरिडीह और गांडेय में रासद मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि देश में सभी मतदाताओं को 5 हजार रुपये मतदाता पेंशन मिलना चाहिए. जो सरकार मतदाताओं को पेंशन देने, भय, भूख और भ्रष्टाचार से छुटकारा दिला पाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें कुर्सी खाली करनी होगी. इसे भी पढ़ें -नए">https://lagatar.in/aman-sahu-is-adding-new-people-gang-ats-identified-everyone-two-henchmen-arrested/">नए

लोगों को गिरोह में जोड़ रहा अमन साहू, एटीएस ने सभी को किया चिन्हित, दो गुर्गे गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही