Search

 
 
 

झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

 
Dhanbad : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में सोमवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ झरिया डिवीजन के जेनरल मैनेजर संजय राजोरिया ने किया. संजय राजोरिया ने राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाने के महत्व और प्रासंगिकता पर जोर दिया और अग्नि सुरक्षा टीम को उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को जारी रखने की सलाह दी. उन्होंने अग्नि सुरक्षा पर कई जागरुकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने, मॉक ड्रिल तथा कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, स्कूली बच्चों एवं समुदाय के लिए अग्निशामक उपकरणों एवं बचाव तकनीकों के उपयोग पर प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह हर वर्ष 14-20 अप्रैल को उन 71 बहादुर अग्निशामकों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे पोर्ट नामक प्रसिद्ध विक्टोरियन डॉक पर मालवाहक एसएस फोर्ट स्टिकिन में लगी आग से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी. कार्यक्रम में डिवीजन के सेफ्टी एवं सिक्योरिटी विभाग के सरकारी अग्निशमन के कर्मी भी दल के साथ थे. इस वर्ष का थीम है अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्र निर्माण में योगदान दें. इस अवसर पर उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में नरेंद्र कुमार गुप्ता चीफ जामाडोबा ग्रुप, बरुण बनर्जी हेड सेफ्टी, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण हेड एडमिनिस्ट्रेशन, कौशिक गायेन हेड प्लानिंग और सुजीत कुमार झा, सीनियर एरिया मैनेजर सिक्योरिटी झरिया डिवीजन टाटा स्टील शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/three-people-who-were-going-to-offer-morning-prayers-in-ranchis-ratu-died-in-a-road-accident/">रांची

: रातू में सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही