Search

 
 
 

नेशनल गेम्स घोटाला: शिकायतकर्ता पंकज यादव को CBI का बुलावा, तथ्यों व केस से जुड़ी जानकारी मांगी

 
Ranchi: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच एक बार फिर शुरू हो गयी है. इस मामले के याचिककर्ता पंकज यादव को सीबीआई कार्यालय से पूछताछ और तथ्यों की जानकारी देने के लिए बुलावा आया है. सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद याचिकाकर्ता पंकज यादव व सूर्य सिंह बेसरा ने क्लोजर रिपोर्ट का विरोध करते हुए दोबारा जांच की मांग करते हुए CBI कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की थी. पंकज यादव का कहना था कि सीबीआई ने ना तो शिकायतकर्ता से बात की ना ही उस विधानसभा कमिटी के सदस्यों से बात की. जिन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता की बात कही थी. शिकायतकर्ता पंकज यादव की मांग पर सीबीआई कोर्ट ने दोबारा से सीबीआई ने सभी बिंदुओं पर जांच के आदेश दिए थे. उसी आदेश के आलोक में राष्ट्रीय खेल के मेगा स्पोर्ट्स निर्माण और खेल सामग्री की खरीददारी को लेकर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें -“दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही