Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल का निधन, पार्टी नेताओं में शोक

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह उड़ीसा के प्रभारी युवा नेता विशु विशाल का इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली. उनके असामयिक निधन से पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है. पार्टी नेताओं ने विशु विशाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है.  कहा कि हम सब ने एक तेज तर्रार और युवा नेता खो दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. इस दुख के विकट क्षण में उनके समस्त परिवार व चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दें. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/americas-fbi-in-active-mode-telling-khalistanis-to-be-careful-you-too-can-be-killed/">अमेरिका

की एफबीआई एक्टिव मोड में, खालिस्तानियों से कह रही है सावधान रहें, आपकी भी हत्या हो सकती है)

इन नेताओं ने विशु विशाल के निधन पर जताया दुख

विशु के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम, राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कल्पना देवी, श्यामदास सिंह, अनीता यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, रामकुमार यादव, हरदेव साहू, घनश्याम चौधरी, चंद्रशेखर भगत, साहिल साहनी, बिनोद भोक्ता ने दुख जताया है. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-indian-womens-cricket-team-in-the-final-defeated-bangladesh-by-8-wickets/">Asian

Games 2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही