Search

 
 
 

नेशनल हेराल्ड केस :  पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प, ईडी कार्यालय के बाहर टायर में आग लगा कर किया विरोध

 
NewDelhi :  नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की तीसरे दिन आज ईडी कार्यालय में पेशी से पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार पर हल्ला बोला.  राजस्थान के CM  और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा,  यह 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जायेगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जायेगा, क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं. खबर आयी है  कि पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. पुलिस कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुस गयी, जहां प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा पार्टी कार्यालय में घुसने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मारपीट के आरोप लगाये हैं. नेताओं ने कहा कि पुलिस की बर्बरता को पूरा देश देख रहा है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय  के  अंदर घुस कर मारपीट की है.

कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में भी प्रदर्शन किया

कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में भी प्रदर्शन किया. सभी यहां ईडी कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठे और नारेबाजी की. पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है. कांग्रेस कार्यकर्ता अब ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां उन्होंने टायर पर आग लगाकर अपना विरोध जताया. धरने पर बैठे अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ये सरकार अपराधी है, अगर ये अपराधी न होते तो प्रजातंत्र की धज्जियां नहीं उड़ाते. प्रशासन को कुछ कहते हैं तो ये बोलते है कि हमें ऊपर से निर्देश दिए गए हैं, यानी इन्हें मोदी-शाह ने निर्देश दिया है. हिंदुस्तान में ऐसी बर्बरता पहले नहीं देखी गयी

8 वर्ष से  एक व्यक्ति केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों, क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है, उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है और वो राहुल गांधी हैं. उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं. किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे, ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/announcement-of-home-ministry-agniveers-will-get-priority-in-recruitment-in-capfs-and-assam-rifles/">गृह

मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता 

  कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल के समर्थन में लगे नारे

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये. खबर है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं  साथ ही वहां बैरिकेड्स भी लगाये गये हैं. दिल्ली के अकबर रोड के पास बैरिकेडिंग लगाई गयी है और इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/good-news-from-chhattisgarh-rahul-trapped-in-borewell-in-janjgir-champa-for-105-hours-was-rescued/">छत्तीसगढ़

से अच्छी खबर, जांजगीर चांपा में 105 घंटे से बोरवेल में फंसे राहुल को सुरक्षित बाहर निकाला गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही