Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल हेराल्ड केस : कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर, बोले राहुल, जो करना है कर लो…हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : नेशनल हेराल्ड केस में  प्रवर्तन निदेशालय(ED) की कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी के तेवर तल्ख हैं. राहुल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं, वो जो करना चाहते हैं कर लें. कहा कि हम पर दबाव डालकर हमारी आवाज को दबाया जा रहा है. पीएम मोदी और अमित शाह लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं. बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

कर्नाटक दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल  

कर्नाटक दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल आज संसद भवन में पहुंचे. संसद के गलियारे में तेज कदमों से चल रहे राहुल का रौद्र रूप दिख रहा था. संसद के गलियारे में जब पत्रकारों ने राहुल से सवाल पूछना शुरू किया तो वह काफी तल्ख लहजे के साथ जवाब देते दिखे. उन्होंने कहा कि मोदी से तो मैं बिल्कुल नहीं डरता. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सच्चाई को नहीं दबाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-eds-action-young-indias-office-sealed-security-increased-near-congress-headquarters/">नेशनल

हेराल्ड मामला : ED का एक्शन, यंग इंडिया का कार्यालय सील, कांग्रेस मुख्यालय के पास सुरक्षा बढ़ी

यंग इंडिया का कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय ने सील किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से कई दौर की पूछताछ के बाद नैशनल हेराल्ड बिल्डिंग में यंग इंडिया का कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय ने सील कर दिया है. आज  राहुल गांधी के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया.. मीडिया के सामने मोदी सरकार को खुला चैलेंज देते हुए राहुल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं, वो जो करना चाहते हैं करलें . इस क्रम में राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करते रहेंगे. मोदी और शाह लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं. वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं. वह सोचते हैं कि हम पर थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा लेंगे लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-supreme-court-tells-election-commission-dont-take-any-decision-on-shinde-factions-application-yet-relief-to-uddhav-thackeray/">महाराष्ट्र

संकट : सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा, अभी शिंदे गुट की अर्जी पर कोई फैसला न करें, उद्धव ठाकरे को राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही