Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल हेराल्ड केस : राहुल गांधी से कल फिर ईडी करेगी पूछताछ, सोनिया भी 23 जून को तलब

Advertisement
Advertisement
New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार को करीब 10 घंटे पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी को मंगलवार को भी ईडी ने बुलाया है. उनसे पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन पूछताछ हुई थी. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने मामले में 23 जून को तलब किया है. समझा जाता है कि ‘यंग इंडियन’ की स्थापना, ‘नेशनल हेराल्ड’ के संचालन और असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज व मीडिया संस्था के भीतर धन के हस्तांतरण से जुड़े सवाल राहुल गांधी से पूछे गए गए हैं.

सोमवार को 10 घंटे पूछताछ चली

सोमवार को राहुल गांधी सुबह 11 बजे मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे. राहुल गांधी साढ़े तीन बजे लंच के लिए ईडी दफ्तर से बाहर निकले और लगभग एक घंटे के बाद फिर ईडी कार्यालय पहुंचे. इसके बाद फिर पूछताछ शुरू हुई. पूरे दिन करीब 10 घंटे पूछताछ चली. केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है और धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसे भी पढ़ें –मांडर">https://lagatar.in/babulal-imposed-jan-choupal-in-mandar-said-corrupt-congress-jmm-have-to-leave/">मांडर

में बाबूलाल ने लगायी जन चौपाल, कहा- भ्रष्टाचारी कांग्रेस-जेएमएम की करनी है छुट्टी

पिछले हफ्ते भी हुई थी 30 घंटे पूछताछ

पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए थे. उन्हें गत शुक्रवार को फिर से जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना था, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी मां सोनिया गांधी के बीमार होने के कारण ईडी के जांच अधिकारी को पत्र लिख कर उन्हें शुक्रवार के लिए निर्धारित पूछताछ से छूट देने का अनुरोध किया था. ईडी ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और 20 जून को पेश होने के लिए कहा था.

सोनिया गांधी को 23 को बुलाया गया है

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ईडी ने सोनिया गांधी को इसी मामले में 23 जून को तलब किया है. वहीं सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. घर में आराम करने की सलाह दी गयी है. यंग इंडियन के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल हैं. कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है. इसे भी पढ़ें – मांडर">https://lagatar.in/cm-said-in-mandar-bjp-is-misusing-central-agencies/">मांडर

में बोले सीएम, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही