Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल हेराल्ड केस :आज भी ईडी सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ, मंगलवार को 6 घंटे में 50 सवाल पूछे गये थे

Advertisement
Advertisement
New Delhi : नेशनल हेराल्ड केस की जांच ईडी कर रही है. इस मामले में ईडी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही हैं. आज एक बार फिर सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बता दें कि मंगलवार को करीब 6 घंटे ईडी की टीम ने सोनिया गांधी से पूछताछ की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस 6 घंटे में लगभग 50 सवाल पूछे गये थे. ईडी ऑफिस में सोनिया से पूछताछ चल रही थी, तभी कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का यह प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा. पढ़ें - पंजाबी">https://lagatar.in/punjabi-singer-balwinder-safri-passed-away-at-the-age-of-63-was-ill-for-several-days/">पंजाबी

सिंगर बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार
इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-police-released-the-accused-who-stopped-the-ministers-convoy-on-pr-bond/">आदित्यपुर

: मंत्री के काफिले को रोकने वाले आरोपी को गम्हरिया पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ा

संसद से लेकर सड़क तक इस विरोध प्रदर्शन 

बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को संसद से लेकर सड़क तक इस विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे. उनके साथ कांग्रेस के कई सांसद और नेता भी शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था. कांग्रेस ने 75 सांसदों को हिरासत में लेने का दावा किया है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/20-people-died-due-to-lightning-in-bihar-four-people-including-real-sisters-died-in-kaimur/">बिहार

में वज्रपात से 20 लोगों की मौत, कैमूर में सगी बहनों समेत चार लोगों की ली जान

सरकार विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में लगी

वहीं राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में लगी हुई है. भारत में पुलिस का राज है. पार्टी ने राजघाट पर गांधी समाधि पर सत्याग्रह की अनुमति नहीं देने के लिए सरकार पर भी हमला किया और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ntpl-medicus-launched-medical-preparation-will-be-done/">रांची:

NTPL मेडिकस का शुभारंभ, करायी जाएगी मेडिकल की तैयारी

सरकार महंगाई के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं से ईडी पूछताछ कर रही 

पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि जब आपके नेता को परेशान किया जा रहा हो तो आपको विरोध करने का अधिकार है. जब नरेंद्र मोदी से सवाल किया गया तो बीजेपी ने पूरे गुजरात में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार नूपुर शर्मा और महंगाई के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं से ईडी पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें - मंकीपॉक्स">https://lagatar.in/health-department-alert-in-jharkhand-regarding-monkeypo/">मंकीपॉक्स

को लेकर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही