Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल हेराल्ड केस : आज ईडी के सामने सोनिया गांधी होंगी हाजिर, कांग्रेस नेता देशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
New Delhi : नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होंगी. जहां उन्हें ईडी के सवालों का जवाब देना होगा. जिसको लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगी. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से ईडी की होने वाली पूछताछ को कांग्रेस नेता राजनीति प्रतिशोध बता रहे है. बता दें कि सोनिया गांधी से पहले ईडी कांग्रेस के कई नेताओं से पूछताछ कर चुकी है. जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कुछ अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं. पढ़ें - राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-eagerly-waiting-for-the-result-of-presidential-election/">राजनगर

: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे का बेसब्री से किया जा रहा इंतजार
इसे भी पढ़ें - आज">https://lagatar.in/bokaro-remains-mysterious-even-today-for-historians-and-archaeologists/">आज

भी इतिहासकारों व पुरातत्वविदों के लिए रहस्यमय बना है बोकारो

कांग्रेस नेता कांग्रेस हेडक्वार्टर से ईडी दफ्तर तक मार्च करेंगे

बताया जा रहा है कि आज सुबह कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस हेड क्वार्टर में जुटेंगे. जहां वो विरोध प्रदर्शन करते हुए ईडी कार्यालय जायेंगे. गौरतलब है कि इस तरह का प्रदर्शन तब भी किया गया था. जब सोनिया गांधी के बेटे सह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर रही थी. एक बार फिर कांग्रेस नेता कांग्रेस हेडक्वार्टर से ईडी दफ्तर तक मार्च करेंगे. इसे भी पढ़ें - राज्य">https://lagatar.in/no-change-in-maximum-temperature-in-the-state-in-the-next-five-days-meteorological-department/">राज्य

में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं : मौसम विभाग

कांग्रेस परिवार सोनिया गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है

विरोध प्रदर्शन की रणनीति मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास में बैठक कर बनायी गयी है. पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "पूरा कांग्रेस परिवार अपनी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है. पूरे देश में भाजपा के तानाशाही शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें - सौगात">https://lagatar.in/saugaat-preparation-to-start-a-new-scheme-by-merging-the-ongoing-schemes-for-the-welfare-of-the-girl-child/">सौगात

: बच्चियों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं को एकसाथ मर्ज कर नई योजना शुरू करने की तैयारी

मोदी सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि मोदी सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. हमारे शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने की परंपरा बना ली है. हम मोदी-शाह की जोड़ी द्वारा इस तरह की प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर हर स्तर पर विरोध करेंगे. इस तरह की गंदी राजनीति का विरोध पूरे देश में किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - राज्य">https://lagatar.in/no-change-in-maximum-temperature-in-the-state-in-the-next-five-days-meteorological-department/">राज्य

में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं : मौसम विभाग

जानें क्या है नेशनल हेराल्ड केस 

2013 में एक लोअर कोर्ट ने बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर विभाग की जांच पर संज्ञान लिया था. कांग्रेस ने 1938 में एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नामक कंपनी बनायी थी. यही कंपनी नेशनल हेराल्ड अखबार पब्लिश करती थी. 26 फरवरी 2011 को AJL पर 90 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बताया गया था. इसे ही उतारने यंग इंडिया लिमिटेड नाम से एक नई कंपनी खड़ी की गई. इसमें राहुल और सोनिया की हिस्सेदारी 38-38% बताई जाती है. यंग इंडिया को AJL के 9 करोड़ शेयर दिए थे. जांच में पता चला है कि इसमें पैसों का हेरफेर हुआ. ED इसी मामले की जांच कर रही है. हालांकि कांग्रेस इस पूछताछ का विरोध कर रही है. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-arrested-for-missing-goods-worth-42-lakh-including-truck-two-absconding/">चांडिल

: ट्रक समेत 42 लाख का माल गायब करने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो फरार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही