Search

नेशनल हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को हरमू में गृह निर्माण के लिए मिलेगा जमीन

Ranchi : भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को हरमू रांची में गृह निर्माण के लिए जमीन दिया जाएगा. यह निर्णय मंगलवार को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया. निर्णय लिया गया कि सलीमा टेटे को हरमू रांची में सरकारी कोटा के तहत मकान निर्माण के लिए भूखंड संख्या- पी-2 का आवंटन के लिए गए निर्णय के बदले इसके समतुल्य रकवा का भूखंड संख्या- 10 (बी) के अंश भाग में अन्य भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं निक्की प्रधान को हरमू में सरकारी कोटा के अन्तर्गत मकान निर्माण के लिए भूखंड संख्या- पी-1 का आवंटन के लिए गए निर्णय के बदले समतुल्य रकबा का भूखंड संख्या- 10 (ए) के अंश भाग में अन्य भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त बैठक में आवास बोर्ड के संपदाओं पर व्यवसायिक उपयोग करने वाले आवटियों का आवंटन रद्द करने का निर्णय लिया गया. आवास बोर्ड के विभिन्न आय वर्गीय शेष बचे और नव निर्मित संपादाओं का आवंटन के लिए विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रधान सचिव, वित्त विभाग, सचिव, योजना एवं विकास विभाग,सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग प्रबंध निदेशक आवास बोर्ड सहित सदस्य अनिलाश साहू, गुलाम अहमद गोकुल, नीतिन अग्रवाल,पवन महतो सहित विभिन्न विभागों के अफसर एवं इंजीनियर शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-news-jssc-cgl-exam-on-21st-and-22nd-september-notice-issued/">BIG

NEWS: JSSC सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, नोटिस जारी

बोर्ड की बैठक में लिए गए अन्य निर्णय

-अविभाजित बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा विभिन्न बीमा निगमों से लिए गए ऋणों के दायित्व विभाजन के फलस्वरूप राज्य आवास बोर्ड के हिस्से में दर्शाए गए ऋण के मूलधन की राशि का एक मुश्त योजना के तहत निपटारा होगा. - बोर्ड के अन्तर्गत विभिन्न प्रमंडलों में अमीन का पद सृजन करते हुए आवश्यकतानुसार आऊट सोर्स से सेवा प्राप्त करने के लिए विभागीय अनुमति प्राप्त किया जाएगा. - आवास बोर्ड, मुख्यालय के सेवानिवृत कार्मिक गोपाल प्रसाद, कनीय अभियंता का अनुमान्य उपदान की गणना राशि 3,50,000 रूपया भुगतान किया जाएगा. - आवास बोर्ड (आवासीय भू-सम्पदा का प्रबंधन एवं निस्तार) विनियमावली में संशोधन की स्वीकृति -बोर्ड, मुख्यालय के कार्यालय कार्य के लिए एक कंप्यूटर खरीदने के लिए 83,100 रूपये मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति. -आवास बोर्ड, मुख्यालय के कार्यालय कार्य के लिए एक हेवी डयूटी फोटोकॉपी मशीन खरीदी के लिए 3,94,638रूपये मात्र की तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति. -आवास बोर्ड, मुख्यालय एवं अध्यक्ष कोषांग के आगंतुक कक्ष के लिए उपस्करों खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से 17,50,798 रूपए की स्वीकृति. -हरमू स्थित उच्च आय वर्गीय भूखंड संख्या-एच.ए.भी-34 के बदले बैकल्पिक व्यवस्था के तहत उच्च आय वर्गीय भूखंड संख्या-एच.ए. भी.-34 ए समतुल्य रकबा का आवंटन की स्वीकृति. - बोर्ड का हरमू स्थित अस्थायी निरीक्षन भवन-सह अतिथिशाला में सौंदर्याकरण कार्य के प्राक्कलन के लिए 1,99,200 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. -सारले आवासीय कॉलोनी स्थित पुराने कार्यालय भवन के बगल में खाली जमीन (एच-19 से एच-23 एवं एम-31 से एम-35) विकास कार्य अन्तर्गत चहारदिवारी निर्माण कार्य केलिए 14.72,610 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. - बारालोटा, डालटनंगज आवासीय कॉलोनी स्थित कार्यालय भवन का नवीकरण कार्य के 20,95.400 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. -सारले आवासीय कॉलोनी, हजारीबाग स्थित नव निर्मित 16 मध्यम आय वर्गीय फ्लैटों (ब्लॉक-ए से ब्लॉक ``आई``) के सामने 520 फीट पीसीसी रोड का निर्माण कार्य के लिए 10,70,000 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. -सारले आवासीय कोलोनी स्थित नव निर्मित कार्यालय-सह-निरीक्षण भवन एवं 16 मध्यम आय वर्गीय आवासीय कांपलेक्स के विकास कार्य अन्तर्गत चाहरदिवारी निर्माण कार्य के लिए 50.07.990 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. -हीरापुर, धनबाद प्रमंडल अंतर्गत 100 एमआईजी हाऊस बी टाइप के चहारदिवारी निर्माण कार्य के लिए30,90,295 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. -सारले. हजारीबाग आवासीय कोलोनी स्थित 16 नव निर्मित मध्यम्, ईडब्लूएस पलैटों एवं अन्य आवास बोर्ड के संपत्तियों के सुरक्षा हेतु चौकीदार कक्ष का निर्माण कार्य के लिए 14,30,200 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. - आवास बोर्ड, रांची प्रमंडल के कार्यालय में सौंदर्गीकरण कार्य के लिए23.89.400 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति. - हरमू रांची स्थित स्वमी सहजानंद सरस्वती चौंक के समीप बोर्ड की चिन्हित भूखंड संख्या-3 एवं 7 पर बोर्ड की 65 वीं बैठक की कार्यवाही संख्या 26 द्वारा नगर निगम, रांची को अस्थायी पार्क के लिए दिये गये अनापति प्रमाण पत्र की वापसी की स्वीकृति -झारखंड राज्य आवास बोर्ड, रांची के हरमू आवासीय कॉलोनी में चिन्हित भूखंड संख्या की कार्य योजना तैयार किये जाने की स्वीकृति. -आवास बोर्ड, रांची के हरमू आवासीय कॉलोनी में चिन्हित भूखंड संख्या में आशिक संशोधन की मंजूरी. इसे भी पढ़ें - पांडेय">https://lagatar.in/50-lakhs-belonging-to-pandey-gang-recovered-from-patna-station-jharkhand-ats-reached-for-investigation/">पांडेय

गिरोह का था पटना स्टेशन से बरामद हुए 50 लाख, जांच के लिए पहुंची झारखंड एटीएस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp