Search

 
 
 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने हजारीबाग जेल का किया औचक निरीक्षण

 
Hazaribagh : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कार हजारीबाग का औचक निरक्षण राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एनएचआरसी दिल्ली के पदाधिकारियों ने किया. टीम को सुचित्रा सिन्हा लीड कर रही थीं. उन्होंने 11:00 बजे से जेपी कारा का औचक निरीक्षण शुरू किया. इस दौरान आईजी प्रिजन की ओर से बंदी कल्याण पदाधिकारी कमलजीत एवं स्थानीय मजिस्ट्रेट दीपक दुबे को जांच के दौरान शामिल किया गया था. लगातार 8 घंटे तक चली लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के निरीक्षण में महिला व पुरुष बंदियों से टीम ने विस्तृत जानकारी ली. जिसमें बंदियों से मानवाधिकार हनन से संबंधित जानकारी ली गई. खबर है कि जेपी कारा के बंदियों ने मानवाधिकार आयोग की टीम से ऐसी कोई शिकायत नहीं की, जिसमें मानवाधिकार का उल्लंघन की बात आई हो. इस दौरान टीम ने कारा अधीक्षक से जेल में उत्पन्न समस्याओं से संबंधित भी जानकारी ली. कारा अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने टीम को बताया कि जेपी कारा में पुराने भवनों का जीर्णोद्धार आवश्यक हो गया है. इस पर टीम ने कहा कि उचित निर्णय लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/flag-march-was-taken-out-under-the-leadership-of-dc-and-ssp-in-ranchis-main-road/">रांची

के मेन रोड में डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही