Search

 
 
 

राष्ट्रीय एकता परिषद ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन

 
Ranchi : राष्ट्रीय एकता परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष एतवा उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू करना चाहती है. इसके विरोध में 7 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है. यूसीसी कानून के लागू होने से आदिवासियों का कस्टमरी लॉ खत्म हो जायेगा. समाजिक कार्यकर्ता ज्योति भेंगरा ने कहां कि हम सभी आदिवासी मूलवासी हैं. माइनोरिटीज और आदिवासी के साथ लगातार अत्याचार बढ़ रहा है. शासक वर्ग आदिवासी समाज को भगाना चाहता है. खनिज संपदा को हड़पने की साजिश रची जा रही है. कार्यकर्ता प्रदीप उरांव ने कहा कि आदिवासी- मूलवासी को एकजुट होना होगा. जल जंगल जमीन बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा. देश में यूसीसी कानून लागू हुआ तो आदिवासियों के सारे कानून खत्म हो जायेंगे. मौके पर बिनोद उरांव, विकास उरांव, प्रेम उरांव, रघु नाथ उरांव, कुसुम देवी, प्रकाश उरांव, बसंत उरांव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें – गडकरी">https://lagatar.in/sanjay-seth-met-gadkari-urged-to-name-atal-corridor/">गडकरी

से मिले संजय सेठ, अटल कॉरिडोर नाम रखने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही