Search

 
 
 

रांची: राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 31 को, राज्य भर से जुटेंगे आदिवासी समुदाय

 
Ranchi: राज्य का सबसे बड़ा जतरा महोत्सव मोरहाबादी मैदान में 31 जनवरी से शुरू हो रहा है. यह महोत्सव एक फरवरी तक चलेगा. दो दिवसीय जतरा महोत्सव में राज्य के 32 जनजातीय समुदाय के खोड़हा शामिल होंगे. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. महासचिव नीलम बिरूली ने बताया कि सैकड़ों खोड़हा इस जतरा महोत्सव में शामिल होंगे. सभी जनजातीय समुदाय अपने खोड़हा के साथ आयेंगे. जतरा के माध्यम से लोगों को आदिवासी समाज को एकसूत्र में बांधने का प्रयास है, ताकि लोग एक मंच पर एक दूसरे की परंपरा को समझ औऱ जान सकें.

जतरा महोत्सव जनजातीय समुदायों की पहचान हैः नीलम 

नीलम ने कहा कि यह महोत्सव आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और आपसी प्रेम का का अनुठा संगम होगा. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम समेत अन्य राज्यों से भी खोड़हा जतरा में शामिल होंगे. राज्य के बाहर की संस्कृति भी इस जतरा में दिखने को मिलेगी. इसके साथ ही विभिन्न आदिवासी संगठन एक मंच पर दिखेगा. यहां से राज्य की कला संस्कृति, परंपरा को जोडने का प्रयास होगा. एक दूसरे से मिल सकेंगे. राष्ट्रीय जतरा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सहेजने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. यह जनजातीय समुदायों की पहचान है. उनकी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करता है. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/vhps-conference-starts-today-in-maha-kumbh-discussion-will-be-held-on-wakf-sanatan-board-kashi-mathura-and-places-of-worship-act-1991/">महाकुंभ

में आज से विहिप का सम्मेलन, वक्फ-सनातन बोर्ड, काशी-मथुरा सहित प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट,1991 पर होगा मंथन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही