Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेशनल जजेस ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स संपन्न

Advertisement
Advertisement
Ranchi : नेशनल जजेस ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स का समापन शुक्रवार को सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ. इस कोर्स की शुरुआत 18 जुलाई को हुई थी, जिसमें पूरे भारत में 32 इकाइयों के 226 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में तकनीकी पदाधिकारियों को उनके ग्रेड सर्टिफिकेट प्रदान किये गए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने भारत में वुशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने झारखंड में वुशु के बढ़ते कदमों के बारे में चर्चा की. कहा कि झारखंड ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए तैयार है.

बिमोलजीत, र्णिमा लिंडा को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर तकनीकी पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए. अर्जुन अवार्डी एम बिमोलजीत सिंह और अंतरराष्ट्रीय वुशु पदक विजेता खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल अभय कुमार सिंह, डॉ कविता सिंह, डेपुटी रजिस्ट्रार अमित गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी, प्रकाश जमुआर, ऋषिराज जमुआर, राहुल रंजन, सुभाष शाहदेव, हरि बाबू शुक्ला, भारद्वाज शुक्ला, चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार, मनोज साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप, रत्नेश कुमार, कोर्स इंस्ट्रक्टर ताऊलू पी बेहरा, अभिलाष सक्सेना, शम्भू सेठ, सीपी आरिफ, अशोक मोकाशी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-distributed-70000-appointment-letters-200-youths-of-ranchi-got-it/">पीएम

मोदी ने बांटे 70,000 नियुक्ति पत्र, रांची के 200 युवाओं को मिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही