Search

 
 
 

झारखंड की बेटियों ने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में चौथे दिन कांस्य पदक जीता

उड़ीसा के भुवनेश्वर में चल रही 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. चौथे दिन बालिका अंडर 18 मिडल रिले में पुतुल बास्की (दुमका), अनामिका उरांव (बोकारो), आशा कुमारी (धनबाद) और पूनम कुमारी (रांची) की टीम ने कांस्य पदक जीता.
 

Ranchi : उड़ीसा के भुवनेश्वर में चल रही 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. चौथे दिन बालिका अंडर 18 मिडल रिले में पुतुल बास्की (दुमका), अनामिका उरांव (बोकारो), आशा कुमारी (धनबाद) और पूनम कुमारी (रांची) की टीम ने कांस्य पदक जीता. उन्होंने 2:22.05 सेकेंड में रेस पूरी की.  अब तक झारखंड के एथलीटों ने इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते हैं.

 

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार और झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने एथलीटों, प्रशिक्षकों और टीम मैनेजर को बधाई दी.

 

अन्य झारखंड एथलीटों के प्रदर्शन 

  • बालक अंडर 16 मिडले रिले: एमानुएल किस्कू (साहेबगंज), अनित उरांव (लातेहार), रवि उरांव (गुमला), जयदीप उरांव (लातेहार) – चौथा स्थान
  • बालिका अंडर 20 200 मीटर: आकांक्षा कुमारी (पलामू) – पांचवा स्थान
  • बालक अंडर 18 मिडले रिले: दीपक मुंडा (रांची), शुभम एक्का (गुमला), विक्की लोहरा (बोकारो), आकाश दीप किंडो (गुमला) – छठा स्थान
  • बालक अंडर 20 400 मीटर हर्डल्स: रितेश कुमार (रामगढ़) – आठवां स्थान
  • बालिका अंडर 16 पेंटाथलन: सपना यादव (रांची) – बारहवां स्थान
  • बालक अंडर 16 पेंटाथलन: जयदीप उरांव (लातेहार) – आठवां, परमा हांसदा (साहेबगंज) – बारहवां

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही