Search

 
 
 

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : मध्यप्रदेश और झारखंड फाइनल में

 
Ranchi : राजधानी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश और झारखंड के बीच खिताबी जंग होगी. 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और झारखंड खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए. पहला सेमीफाइनल मध्यप्रदेश और ओडिशा के बीच खेला गया, जिसमें मुकाबला 1-1 गोल से बराबर रही. मैच का निर्णय शूटआउट द्वारा लिया गया. जिसमें मध्यप्रदेश ने ओडिशा को 5-4 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. मैच में ओडिशा के लिए सुलेखा बहला (1 गोल 18वें मिनट में) और मध्यप्रदेश के लिए स्नेह पटेल (1 गोल, 59वें मिनट में) ने अपनी-अपनी टीम के लिए गोल किए. इस मैच में मध्यप्रदेश की कृशा परिहार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया. दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला झारखंड और हरियाणा के बीच खेला गया. जिसमें झारखंड ने हरियाणा को 2-1 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई. मैच में झारखंड के लिए रोशनी आईंद (1 गोल 07वें मिनट में) पार्वती टोपनो (1 गोल, 43वें मिनट में) और हरियाणा के लिए नादनी (1 गोल, 58वें मिनट में) ने अपनी- अपनी टीम के लिए गोल किए. इस मैच में झारखंड की पार्वती टोपनो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. गुरुवार को फाइनल के साथ तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबले खेले जायेंगे. इसे भी पढ़ें -चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-wrote-a-letter-to-mallikarjun-kharge-objected-to-the-statements-of-jairam-ramesh-kheda-gave-time-to-meet/">चुनाव

आयोग ने खड़गे को पत्र लिखा, जयराम रमेश-खेड़ा के बयानों पर आपत्ति जताई, मिलने का समय दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही