Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का शुभारंभ

Ranchi: मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ. मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया. मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों को गांव तक ले जाने का एक सार्थक प्रयास है. खादी से जुड़कर बुनकरों और कारीगरों को एक बाजार मिला है. जहां उनकी प्रतिभा को उचित दाम मिल रहा है. उम्मीद करती हूं कि यह मेला हम सभी की उम्मीदों पर खरा उतरें. मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह मौजूद थे. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि खादी मेला के माध्यम से बुनकरों और कारीगरों को एक मंच मिल रहा है जहां वह अपने उत्पादों को प्रदर्शन कर सकें. महिलाएं भी इससे जुड़कर स्वावलंबी हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि खादी देश की पहचान बने और इस दिशा में वह लगातार कार्य कर रहे हैं. मौके पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच से राज्य उन्नति की पथ पर आगे बढ़ रहा है. हमें खादी को बहुत आगे लेकर जाना है इसलिए खादी से जुड़े बुनकरों की समस्याओं पर ध्यान देना है. उन्हें प्रशिक्षित करना है ताकि पलायन रोका जा सके और झारखंड आगे बढ़े. विभाग से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है. खादी से जुड़कर गांव में रहने वाले लोगों की आर्थिक उन्नति संभव है. उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि 20 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलने वाले इस मेले का मुख्य उद्देश्य खादी को बढ़ावा देना है. उन्होंने बताया कि इस बार 500 से ज्यादा स्टाल लगे हैं. कला और संस्कृति विभाग की ओर से हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस बार मेले में स्टॉल के नाम पेड़ों के नाम पर रखे गए हैं. वहीं खादी संस्थाओं के साथ साथ विभिन्न सरकारी, पीएमईजीपी, सरस एवं गैर सरकारी संस्थाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं. मेले में चलंत शौचालय और चलंत एटीएम की भी व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम में उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग के सीईओ हिमांशु मोहन, झारक्राफ्ट की एमडी कीर्ति, झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारु, खादी बोर्ड की सीईओ सुमन पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बिजली">https://lagatar.in/electricity-department-cut-off-the-power-supply-of-sp-mp-zia-ur-rehman-barks-residence-and-imposed-a-fine-of-rs-1-crore-91-lakh/">बिजली

विभाग ने सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास की बिजली काटी, एक करोड़ 91 लाख का जुर्माना लगाया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही