Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 23 अगस्त से राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता, देश के 1800 खिलाड़ी लेंगे भाग

Shubham Kishor Ranchi: रांची के होटवार खेलगांव में 23 अगस्त से 27 अगस्त तक राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसको लेकर गुरूवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवास पर प्रेसवार्ता की गई. जिसमे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 28 राज्य और 8 केंद्र-शासित प्रदेश के लगभग 1800 खिलाड़ी और 200 टेक्निकल ऑफिशियल भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के लिए 7 स्पर्धा आयोजित हैं जिसमें वे भाग लेंगे. खिलाड़ियों के रहने, खेलने, व खाने पीने की व्यवस्था रांची के खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की जाएगी. मथुरा महतो ने बताया कि झारखंड में यह खेल पहली बार होने जा रहा है. जिसके ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, खेल मंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे.

भव्य तरीके से किया जायेगा आयोजन- मथुरा महतो

बता दें कि विधायक मथुरा प्रसाद महतो राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजक समिति के अध्यक्ष हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड में होने जा रहे इस आयोजन को भव्य तरीके से किया जायेगा. 22 अगस्त से टीमें रांची पहुंचेंगी. 23 अगस्त को वेट मेडिकल व फिटनेस की जांच के बाद खिलाड़ियों को खेलने दिया जायेगा. प्रेस वार्ता के दौरान मौके पर झारखंड किक-बॉक्सिंग के अध्यक्ष बी सी ठाकुर, विपुल मिश्र, कोषाध्यक्ष एमडी इबरार कुरेशी, प्रवीण कुमार, संस्कार तिवारी, ओवेस अरफात, आरती कुमारी, आतिश बैनर्जी, कृष्ण सिन्हा, मार्शल टुडू, काजल कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनू साहू, इंदर देव ऋषि मौजूद रहे. बता दें कि वाको किकबॉक्सिंग खेल अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है और भारत में वाको इंडिया किक-बॉक्सिंग फेडरेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-asked-jnac-for-information-about-chapakals-located-in-east-vis-area/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने जेएनएसी से मांगी पूर्वी विस क्षेत्र में स्थित चापाकलों की जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही