Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगस्त में होगी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता : मथुरा महतो

Dhanbad : झारखंड अमाच्यौर स्पोर्टस किकबॉक्सिंग संघ की बैठक रविवार को धनबाद परिसदन में हुई. इसमें झारखंड किकबॉक्सिंग संघ ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया. मथुरा महतो ने कहा कि अगस्त में झारखंड की मेजबानी में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी. संघ के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मथुरा महतो ने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया. संघ के महासचिव बिपुल मिश्र ने कहा कि संघ खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए काम कर रहा है, और आगे भी करता रहेगा. मौके पर अनुपम महथा, अरशद हुसैन, प्रदीप प्रमाणिक, राज संचू, इंदरदे, जेना बोदरा, करिए मरदी, जुनाश लिंडा, स्वपन मरांडी, संस्कार तिवारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-54-crore-allocated-for-expenditure-on-essential-medicines-and-salaries-in-23-districts/">झारखंड

: 23 जिलों में जरूरी दवाओं व वेतन पर खर्च के लिए 54 करोड़ आवंटित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही