Search

धनबाद में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता 27 मार्च से

Dhanbad : 5 वीं सब जूनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप का आयोजन 27, 28 और 29 मार्च को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल आमाघाटा धनबाद में किया जाएगा. यह जानकारी सजावट वाटिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल ने दी. उन्होंने कहा कि चैम्पियनशिप में सभी राज्यों से चयनित 350 खिलाड़ी,50 कोच, मैनेजर, 40 अन्तर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय रेफरी और 50 व्यवस्थापक सम्मिलित होंगे. तीन दिवसीय चैम्पियनशिप का उद्घाटन 28 मार्च को 10 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर होंगे. प्रतियोगिता मे 10 से 15 वर्ष के लड़के, लडकियां 22 वर्गों में 92 पदकों पर कब्जा करने के लिए जोर अजमाइश करेंगे. प्रत्येक वर्ग में स्वर्ण, रजत व संयुक्त रूप से कांस्य पदक और प्रमाणपत्र दिये जाएंगे. सर्वाधिक पदक जीतने वाले 3 राज्यों को ओवर ऑल ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा. लड़के एवं लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ फाइटर अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा. खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था क्रेडो वर्ल्ड स्कूल और रेफरियों के लिए गुलमोहर रिसोर्ट, विवाना रिसोर्ट तथा स्थानीय होटलों में की गई है. समापन समारोह 29 मार्च को होगा, जिसमें राज्य कुराश संघ के अध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के सचिव हर्षित अग्रवाल, जगदीश पब्लिक स्कूल के डाएरेक्टर जगदीश रवानी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, सचिव संजीव अग्रवाल, राहुल गोयल, विनय रिटोलिया, रौशन केजरीवाल मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-both-injured-by-bullet-at-bit-sindri-gate-are-being-treated-in-durgapur/">धनबाद

: बीआईटी सिंदरी गेट पर गोली से घायल दोनों का दुर्गापुर में हो रहा इलाज [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//