Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत: रांची में 1 लाख मामले निपटे, 40 करोड़ से ज्यादा की हुई वसूली

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायामूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय, रांची में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगा. इस दौरान 31 पीड़ितों के बीच 63,30,000 रूपये की मुआवजा राशि वितरित की गई. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच 74,94,80,000 रुपये वितरित किया गया. इस दौरान 25 बेंच और कार्यपालक दण्डाधिकारियों के लिए 20 बेंच का गठन किया गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल एक लाख से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया एवं 40 करोड़ से अधिक की राशि की वसूली की गई. जिसमें प्रीलिटिगेशन एवं लिटिगेशन के मामलों का निष्पादन सम्मिलित है. इसे पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-if-voting-is-done-on-the-basis-of-work-everyones-deposit-will-be-confiscated-mithilesh-thakur/">गढ़वा

: काम के आधार पर वोट हो तो सभी की होगी जमानत जब्त : मिथिलेश ठाकुर

इनकी रही अहम भूमिका

राष्ट्रीय लोक अदालत के उदघाटन में बतौर मुख्य अतिथि न्यायायुक्त दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश ने किया.  कुटुम्ब न्यायालय, रशिकेश कुमार, उपायुक्त-सह-उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची, राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी-सह-सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची, चंदन कुमार सिन्हा, डालसा सचिव, राकेश रंजन, अध्यक्ष, आर.डी.बी.ए, रांची,  शम्भू प्रसाद अग्रवाल, सचिव, आर.डी.बी.ए, रांची, संजय विद्रोही, न्यायिक पदाधिकारी, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी एवं अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे. मंचासीन सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं दिव्यांग बच्चों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. स्वागत भाषण भाषण एवं मंच का संचालन डालसा सचिव राकेश रंजन ने किया. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद लोक अदालत में उपस्थित हुए और बनाये गये बेंचों का निरीक्षण किया. न्यायामूर्ति ने अपने हाथों से पीड़ितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया. इस अवसर पर न्यायायुक्त दिवाकर पांडे भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।09 MAR।।प्राइमरी स्कूलों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द।।रास चुनावःबीजेपी ने प्रदीप वर्मा को बनाया उम्मीदवार।।पीएम कल देंगे लाइट हाउस की सौगात।।लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ED रेड।।सरकार बनी तो आरक्षण  सीमा को करेंगे खत्म-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही