झालसा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को, पूरे राज्य में 300 बेंचों का गठन
Ranchi : राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाईन उद्घाटन सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय शनिवार, 14 दिसंबर को झालसा के प्रांगण में करेंगे. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में झारखंड राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों की ओर से 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय-सह-कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लोक अदालतकी 300 बेंचों का गठन किया गया है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, करेंगे.
Leave a Comment