Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालतः पांच करोड़ से अधिक की राशि से पक्षकार हुए लाभान्वित

 
Ranchi: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के तत्वावधान में झारखंड उच्च न्यायालय में विधिक सेवा समिति द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें उच्च न्यायालय में लंबित रिट, पेंशन, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, भूमि विवाद तथा सुलहनीय आपराधिक मामलों इत्यादि को रखा गया. झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष रंगन मुखोपाध्याय एवं न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अध्यक्षता में कुल दो बेंचों का गठन किया गया. पेंशन और वाहन दुर्घटना  मामले से संबंधित इंश्योरेंस कंपनियों के पदाधिकारी, पक्षकारों और उभय पक्षों के अधिवक्ताओं के सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप पांच करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लाभ विभिन्न लाभुकों को प्राप्त हुआ. लोक अदालत में कुल 47  मामलों का निष्पादन किया गया. अनुकंपा के आधार पर सीसीएल के कुल 12 लाभुकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान की गई. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।09 MAR।।प्राइमरी स्कूलों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द।।रास चुनावःबीजेपी ने प्रदीप वर्मा को बनाया उम्मीदवार।।पीएम कल देंगे लाइट हाउस की सौगात।।लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ED रेड।।सरकार बनी तो आरक्षण  सीमा को करेंगे खत्म-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही