Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को त्वरित व कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है. इसके जरिए मामलों का समाधान आपसी समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है.
Advertisement
Advertisement

Simdega : सिमडेगा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, डीसी कंचन सिंह व एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करकिया. उनके साथ एडीजे नरंजन सिंह, सीजेएम नताशा बारला, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र व सिमडेगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे.लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया गया.


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को त्वरित व कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है. इसके जरिए मामलों का समाधान आपसी समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है. समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी मौजूद रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही