Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bokaro  :  न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आगामी 14 मई को आभासी, आनलाइन मोड या हाइब्रिड मोड पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन  राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार किया जा रहा है. इसकी जानकारी विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव  निभा रंजना ने सोमवार को दी. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-jmm-burns-the-effigy-of-prime-minister-modi-accuses-the-center-of-blocking-development/">बोकारो

:  झामुमो ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला, केन्द्र पर विकास अवरुद्ध करने का लगाया आरोप उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, पराक्रम विलेख की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण के मामले, मोटर यान दुर्घटना से संबंधित मामले, दुर्घटना सूचना प्रतिवेदन एवं राज्य परिवहन विभाग से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, उत्पाद अधिनियम, विद्युत अधिनियम, वन अधिनियम से संबंधित मामले, श्रमिक विवाद, भू अर्जन, बिजली, पानी बिल से संबंधित मामले सेवा से संबंधित भुगतान, भत्ते और सेवा निवृत्त लाभ, राजस्व एवं अन्य दिवानी मामले, दाखिल खारिज, बंटवारा, किरायादारी, विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, सूखाधिकार से संबंधित वाद तथा अन्य मामलों का आपसी मेल से त्वरित निःशुल्क निष्पादन किया जाएगा. बोकारो">https://lagatar.in/category/jharkhand/coal-area/bokaro/">बोकारो

की अन्य खबरों के लिये यहां क्लिक करें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही