Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, 11 सितंबर को आधा झुका रहेगा तिरंगा

Advertisement
Advertisement
New Delhi: केंद्र सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. क्वीन एलिजाबेथ-2 के निधन के शोक में भारत में 11 सितंबर (रविवार) को तिरंगा आधा झुका रहेगा. गृह मंत्रालय की ओर से इसे लेकर ट्वीट कर जानकारी दी गई है. मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तिरंगा पूरे देश में उन सभी सरकारी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है. बता दें कि गुरुवार देर रात क्वीन एलिजाबेथ ने स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में अंतिम सांस ली. वह 96 वर्ष की थीं. उन्होंने 70 वर्षों तक ब्रिटेन पर राज किया.

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक 

एलिजाबेथ के निधन की खबर आते ही पीएम नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने इस पर शोक जताया है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और अन्य नेताओं ने क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-date-changed-again-now-bpscs-67th-preliminary-exam-will-be-held-on-30-september/">बिहार

: फिर बदला डेट, अब 30 सितंबर को होगी BPSC की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही