Search

 
 
 

National News : असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश

असम से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जोरहाट में भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया है. यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर लैंड कर रहा था. घटना के बाद तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.  भारतीय वायु सेना के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है.
 

Lagatar Desk :  असम से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जोरहाट में भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया है. यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर लैंड कर रहा था.   बताया जाता है कि लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में बंट गया.  

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिल पाई है. भारतीय वायुसेना ने हादसे की जांच का आदेश दिया है. 

 

 

 

AN-32 एक मालवाहक और परिवहन विमान है, जिसका उपयोग भारतीय वायु सेना सैनिकों, उपकरणों और जरूरी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए करती है. यह विमान खासतौर पर उत्तर-पूर्वी राज्यों और सीमावर्ती इलाकों जैसे कठिन क्षेत्रों में काम आता है. 

 

सोवियत डिजाइन पर आधारित इस दो इंजन वाले टर्बोप्रॉप विमान को कठिन मौसम और ऊंचाई वाले इलाकों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है. यह एक बार में लगभग 7.5 टन सामान, 50 यात्रियों या 42 पैराट्रूपर्स को ले जा सकता है. 

 

बता दें कि इससे पहले 5 मार्च को जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से एक दो-सीटर लड़ाकू विमान नियमित उड़ान पर रवाना हुआ था. शाम करीब 7:42 बजे उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद विमान का पता नहीं चल सका था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही