Search

 
 
 

National News : कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 183.50 रुपये घटे दाम

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है.  इस साल पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं.
 

Lagatar Desk :  एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है.  इस साल पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं. 

 

नई कीमत लागू होने के बाद 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में आई इस कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

 

 

हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह सिलेंडर पहले की तरह 942 रुपये में ही मिलेगा. घरेलू सिलेंडर के दाम में आखिरी बार 7 जून को 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

 

दरअसल वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी. इसका असर गैस की कीमतों पर भी पड़ा और पिछले कुछ समय में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कई बार बढ़ाए गए. हालांकि अब हालात में सुधार आने के बाद कंपनियों ने कीमतों में कटौती की है. 

 

बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले महीने की औसत कीमतों के आधार पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करती हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही