Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Natonal News : मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

  • किचन में अचेत अवस्था में थे पड़े

Lagatar Desk :  सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उन्होंने 38 साल के उम्र में अंतिम सांस ली.  जानकारी के अनुसार, प्रतीक आज सुबह अपने घर के किचन पर अचेत अवस्था में पड़े मिले थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद करीब 5 बजकर 55 मिनट पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था. 

 

 

लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद  उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि प्रतीक यादव को एक हफ्ते पहले भी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था.

 

प्रतीक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेजा गया है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक डिप्रेशन में थे. यह भी खबर आ रही है कि उन्होंने पॉइजन कंज्यूम किया था. 

 

 

कौन थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव का ताल्लुक राजनीतिक परिवार से था. लेकिन उन्होंने खुद को राजनीति से काफी दूर रखा था. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. वहीं अखिलेश यादव के सौतेले भाई है.  उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अपर्णा और प्रतीक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2012 में शादी की थी. 

 

सपा ने भी प्रतीक के निधन पर दुख जताया

समाजवादी पार्टी ने भी प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्ति किया है. सपा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि!

 

CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. 

 

लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

 

अखिलेश यादव ने भी अपने भाई के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि!

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही