National News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस के लिए चुनौती दी है. दरअसल, रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में पीएम मोदी ने सीआरपीएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. यहां उन्होंने सीआरपीएफ जवानोंं को संबोधित किया था.
इसे भी पढ़ें:
जहां पीएम मोदी ने कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हुआ है. लेकिन ‘दिमागी देश से नक्सलवाद का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. नक्सली’ अब भी कई संगठनों और राजनीतिक दलों में घुसपैठ कर रहे हैं.
पीएम मोदी के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को निशाना साधा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सीआपीएफ जवानों के चेहरों ने सब बता दिया. जवानों को प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं.
राहुल गांधी ने लिखा कि उन्होंने हमें नक्सल कहा. मेरी चुनौती कायम है. वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है. मेरी गारंटी है, उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें