Search

 
 
 

झारखंड में जातीय जनगणना कराने के फैसले का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत

 
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा  जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत थी : शत्रुघ्न प्रसाद Latehar :  झारखंड में जातीय जनगणना कराने के फैसले का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है. जातीय जनगणना कराने के निर्णय को मंजूरी देने पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने राहुल गांधी, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, वर्तमान सीएम चंपई सोरेन और तेजस्वी यादव का आभार जताया है. शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि देश और राज्य में जातीय जनगणना कराने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा लंबे समय से आंदोलनरत थी. जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर मोर्चा ने धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, आक्रोश मार्च व जेल भरो अभियान तक किया. सभी पार्टियों के अध्यक्षों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंप कर जातीय जनगणना कराये जाने के लिए दबाव बनाया.

मोर्चा की तरफ से शत्रुघ्न प्रसाद ने सीएम का आभार प्रकट किया

शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि सात फरवरी को जब राहुल गांधी रांची आये थे तो राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने उनसे राज्य में जातीय सर्वेक्षण करने, ओबीसी का आरक्षण जनसंख्या अनुपात में करने और राज्य में स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय गठन करने की मांग प्रमुखता से की है. राहुल गांधी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को न सिर्फ आश्वासन दिया, बल्कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बुलाकर प्रतिनिधि मंडल से भेंट भी करायी. शत्रुघ्न प्रसाद ने प्रदेश में जाति आधारित जनगणना करवाने को लेकर आदेश देने पर मुख्यमंत्री चंपई सोरन के प्रति आभार प्रकट किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही