Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने मोदी सरकार से पूछे 9 सवाल

Ranchi : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. भाजपा इस मौके पर देश भर में अपनी उपलब्धियों और सफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम बना चुकी है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार से 9 सवाल पूछ रही है. देश के अलग अलग राज्यों में कांग्रेस के नेता प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम नरेंद्र मोदी सरकार से 9 सवाल कर रही है. प्रदेश झारखंड के कार्यालय में कांग्रेस के ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने केंद्र सरकार से 9 सवाल पूछे. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और प्रवक्ता समेत कई नेता मौजूद रहे.

ये हैं कांग्रेस के केंद्र सरकार से पूछे गए 9 सवाल

1. कृषि और किसान - ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई? काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया ? MSP की गारंटी क्यों नहीं दी गई ?
2. देश की अर्थव्यवस्था - ऐसा क्यों है कि महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है ? क्यों अमीर लोग और ज्यादा अमीर हो रहें हैं और गरीब और भी गरीब ? सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी जी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है ? आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही हैं?
3. राष्ट्रीय सुरक्षा - ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आँख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है?
4. सामाजिक सद्भाव - ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है ?
5. सामाजिक न्याय - ऐसा क्यों है कि महिलाओं, दलितों, SC,ST,OBC और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं ? वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं ?
6. लोकतांत्रिक संस्थाएं - ऐसा क्यों है कि विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है? क्यों जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की कई सरकारें गिराई गई ? पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को क्यों कमजोर किया गया ?
7. कोरोना मिसमैनेजमेंट - ऐसा क्यों है कि कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया? क्यों अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया ?
8. जनकल्याण की योजनाएं - ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जन कल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया ? गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है ?
9. भ्रष्टाचार/मित्रवाद - ऐसा क्यों है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए LIC और SBI में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया ? भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इसपर जवाब क्यों नहीं देते कि अडानी की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं ?
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mother-of-2-children-absconding-with-father-of-5-children/">हजारीबाग

: 2 बच्चे की मां 5 बच्चे के पिता के साथ फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही