Search

 
 
 

अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कमलकांत झा का निधन

 
Ranchi: मैथिली भाषा में लघुकथा ````गाछ रुसल अछि```` के लिए वर्ष 2020 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित और 2009 से अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कमलकांत झा का निधन गुरुवार को दिल्ली के एम्स में हुआ. डॉ झा 91 वर्ष के थे. मूलरूप से बिहार मधुबनी जिला कलुवाही ग्राम में जन्मे डॉ झा बाल स्वयंसेवक थे. उन्होंने 1962 से लेखन कार्य शुरू किया था. 1965 में जयनगर कॉलेज में वह प्रोफेसर बने और 2003 में सेवानिवृत्त हुए. उन्होंने मैथिली के साथ हिंदी भाषा में लगभग 25 पुस्तकें लिखीं. अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ झा ,उपाध्यक्ष राजेश झा, गंगा प्रसाद यादव, डॉ आभा झा ,महासचिव अजय झा , कोषाध्यक्ष विलट पोद्दार, सचिव पंकज झा ,उगन कुमार दास, महेश्वर साह ,महेश्वर सहनी ,बीरेंद्र झा ,यतींद्र दास ,राजकुमार पोद्दार समेत कई लोगों ने डॉ. झा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही