Search

 
 
 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने करम पर्व पर झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं

 
Ranchi : कांग्रेस की युवा इकाई राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने प्रकृति पर्व करमा पर तमाम झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामना और बधाई दी है. उन्होंने यह बधाई संदेश कन्याकुमारी से दिया है. इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भी मौजूद थे. बीते दिनों ही अभिनव सिद्धार्थ को ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. अभिनव सिद्धार्थ भी जनजातीय समाज से आते हैं. वे कन्याकुमारी पहुंचे, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को करम पर्व की जानकारी दी. जिसके बाद उन्होंने झारखंडवासियों को बधाई दी.

युवा शक्ति का भविष्य बेहतर बनाना है

बता दें कि युवा कांग्रेस ने बीते 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक ``भारत जोड़ो यात्रा`` शुरू की है. भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश में एकता का मैसेज देना है. यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी की दूरी को कवर करेगी. युवा कांग्रेस का मानना है कि अगर देश की युवा शक्ति का भविष्य बेहतर बनाना है, तो कदम दर कदम काम करना जरूरी है. देश के सभी युवाओं को भारत जोड़ी यात्रा के माध्यम से जोड़ना जरूरी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही