Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूजे में मनाया गया राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस मनाया गया. सीयूजे ने पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया रांची चैप्टर के साथ मिल कर कार्यक्रम किया. इस अवसर पर जी 20 और भारतीय मूल्य जनसंपर्क परिप्रेक्ष्य विषय पर चर्चा की गयी. मुख्य वक्ता के तौर पर झारखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उप निदेशक शालिनी वर्मा शामिल रहीं. उन्होंने कहा कि संचार में विनम्रता और शुद्धता जनसंपर्क में अत्यंत महत्वपूर्ण है. जनसंपर्क पेशेवर को मानवीय संबंधों में निपुणता के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी कौशल में भी पारंगत होना चाहिए. जी 20 की अध्यक्षता भारत के लिए सांस्कृतिक विरासत और विचारधारा के साथ-साथ समावेशी विकास, नवाचार के भारतीय दृष्टिकोण को प्रचारित करने का एक बड़ा अवसर है. डॉ. राजेश कुमार,डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सुदर्शन यादव, सहायक प्रोफेसर पंकज जैन, मधू सिन्हा, सौरव समेत विभाग के सभी शोधार्थी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – बाजा">https://lagatar.in/save-baja-save-akhra-decorate-jharkhand-padma-shri-mukund-nayak/">बाजा

को बचाएं, अखरा को बचाएं, झारखंड को सजाएं : पद्मश्री मुकुंद नायक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही