Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में राष्ट्रीय संगोष्ठी 8 सितंबर को, सीएम हेमंत को मिला आमंत्रण

Ranchi News: रांची के होटल रेडिसन ब्लू में 8 सितंबर को संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. संगोष्ठी में भूविज्ञान और खनन क्षेत्र में एआई और मशीन लर्निंग के उपयोग पर चर्चा होगी.
 
सीएम से मिले खान सचिव

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 8 सितंबर को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए आमंत्रित किया.


“Application of Artificial Intelligence and Machine Learning in Geology and Mining” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी होगी. संगोष्ठी में भूविज्ञान और खनन क्षेत्र में एआई और मशीन लर्निंग के उपयोग पर चर्चा होगी.

 

इस अवसर पर निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. JEMCL के एमडी वरुण रंजन और निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ भी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही