Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में टैक्स पर राष्ट्रीय सेमिनार 22 को, 270 विशेषज्ञ लेंगे भाग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के गोविंदपुर स्थित रिसॉर्ट में टैक्स पर राष्ट्रीय सेमिनार (टैक्स समिट 2023) 22 मार्च को होगा. सेमिनार में झारखंड, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के 270 से अधिक विशेषज्ञ और सीए भाग लेंगे. यह जानकारी 20 मार्च को बैंक मोड़ स्थित आईसीएआई हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में धनबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए राजेश कुमार सिंघल ने दी. बताया कि यह आयोजन धनबाद टैक्स बार एसोसिएशन, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिसनर्स व इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया के सहयोग से हो रहा है. सेमिनार के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स अजीत श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, सीईओ एमपीएल व ज्वाइंट टैक्स कमिश्नर होंगे. मुख्य वक्ता डॉ. गिरीश अहूजा, सीएस एसएस गुप्ता और सीए कपिल जैन अपने विचार रखेंगे. आयोजन समिति में प्रेस चेयरमैन सीए केके हरोडिया, गोपाल एवं कन्वेनर अधिवक्ता अरविंद डालमिया अपनी भूमिका निभाएंगे. सेमिनार की तैयारी जोरों पर हो रही है. प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष पसारी, सचिव भारतेश सपारिया, श्याम पसारी, विकास गुप्ता, विनय अग्रवाल, अमित डालमिया, दीपक वर्मा, मनोज अग्रवाल, नितिन हरोडिया, रोहित चौधरी, विवेक पसारी, विवेक अग्रवाल, कुंदन सिन्हा, अश्विनी चोटालिया, गगन अग्रवाल, सुमित सुल्तानिया आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administration-should-ensure-water-supply-in-the-villages-of-agyarkund-block-badal/">धनबाद

: एग्यारकुंड प्रखंड के गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन- बादल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही