राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को, रांची में पारंपरिक खेलों का होगा आयोजन
Ranchi : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची में पूरे दिन खेलों का आयोजन किया जायेगा. रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आगामी गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर देसी और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जायेगा. दिन की शुरूआत 5 किमी के मैराथन से होगी, जो पुरूष और महिला दोनों वर्गों के लिए आयोजित होगी.
Leave a Comment