Search

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को, रांची में पारंपरिक खेलों का होगा आयोजन

Ranchi : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची में पूरे दिन खेलों का आयोजन किया जायेगा. रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आगामी गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर देसी और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जायेगा. दिन की शुरूआत 5 किमी के मैराथन से होगी, जो पुरूष और महिला दोनों वर्गों के लिए आयोजित होगी.

पत्रकारों और खेल विभाग के बीच मैत्री फुटबॉल मैच  खेला जायेगा

मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में योग, मलखंब, कबड्डी, खोखो, रस्साकसी, गेड़ी दौड़, गुलेल से निशाना, पारंपरिक धनुष से तीरंदाजी का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा के खिलाड़ी भाग लेंगे. इस दौरान पत्रकारों और खेल विभाग के बीच मैत्री फुटबॉल मैच भी खेला जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//