Search

 
 
 

राष्ट्रीय खेल दिवस: झारखंड के स्कूलों में खेलों की धूम

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर झारखंड के सभी स्कूलों में आज से दो दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ. सुबह प्रभात फेरी के साथ इसकी शुरुआत हुई. बच्चों ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया और उनकी सीख से जुड़ी बातें सुनीं. सभी ने मिलकर खेल की शपथ ली और खेल भावना व अनुशासन का संदेश दिया.
 

रांची में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 31 अगस्त को

Ranchi : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर झारखंड के सभी स्कूलों में आज से दो दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ. सुबह प्रभात फेरी के साथ इसकी शुरुआत हुई. बच्चों ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया और उनकी सीख से जुड़ी बातें सुनीं. सभी ने मिलकर खेल की शपथ ली और खेल भावना व अनुशासन का संदेश दिया.

Uploaded Image

छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सबके लिए खेल, स्कूलों में अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए मजेदार खेल हुए

  • कक्षा 1 से 5: 50 मीटर दौड़, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़ और चम्मच-गोली दौड.।
  • कक्षा 6 से 8: 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, खो-खो और कबड्डी.
  • कक्षा 9 से 12: 400 मीटर व 800 मीटर दौड़, हॉकी और फुटबॉल.

साथ ही फिटनेस चैलेंज (पुशअप, स्किपिंग, प्लैंक) और सांस्कृतिक खेल प्रदर्शनी जैसे योग, मास पीटी और मार्शल आर्ट्स भी हुए. बच्चों और शिक्षकों के बीच मैत्री मैच भी हुए—जैसे रक्षाकाशी, क्रिकेट, फुटबॉल और म्यूजिक चेयर—जिससे माहौल बेहद खुशनुमा रहा.

 

Uploaded Image

अब बारी राज्य स्तर की है. 31 अगस्त को रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) में पेंटिंग, क्विज और भाषण प्रतियोगिता होगी.

  • कक्षा 3-5: पेंटिंग
  • कक्षा 6-8: क्विज
  • कक्षा 9-12: भाषण

इसमें पूरे राज्य से चुने गए बच्चे हिस्सा लेंगे.

हॉकी टूर्नामेंट: लड़कियों और लड़कों ने दिखाया दम

राज्य स्तरीय इंटर रेजिडेंशियल व डे बोर्डिंग हॉकी प्रतियोगिता

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रांची के मोराबादी एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम और बारियातू हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी मुकाबले खेले गए.

 

Uploaded Image

बालिका वर्ग 

  • COE रांची बनाम STC गुमला: COE रांची ने 4-0 से जीत दर्ज की.
  • SAI रांची बनाम KIC खूंटी: SAI रांची ने शानदार खेल दिखाकर 7-0 से बाजी मारी.
  • COE खूटी बनाम STC सिमडेगा: सिमडेगा ने 3-1 से जीत हासिल की.
  • COE सिमडेगा बनाम STC बारियातू रांची: बारियातू ने 2-1 से कड़ा मुकाबला जीत लिया.
  • SAI रांची बनाम STC लचरागढ़: SAI रांची ने 1-0 से करीबी मैच जीता.


बालक वर्ग 

  • COE रांची बनाम STC लातेहार: रांची ने 6-0 से एकतरफा जीत दर्ज की.
  • COE सिमडेगा बनाम खूंटी: सिमडेगा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 8-2 से जीत ली.
  • SAI रांची बनाम STC सिमडेगा: SAI रांची ने 3-0 से आसान जीत हासिल की.
  • STC गुमला बनाम KIC खूंटी: गुमला ने 2-0 से जीत दर्ज किया.

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही